पलामू, सितम्बर 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला कार्यालय में सोमवार को 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर कार्यक्रम के रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्यशालाकार्यक्रम की गतिविधियाँ पार्टी के निर्देशानुसार बूथ से जिला स्तर तक 14 प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देशहित और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय...