पाकुड़, जून 11 -- भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में उनके लंबे और सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में बुधवार को महेशपुर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है。 यह भी पढ़ें- सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर...