काशीपुर, जून 10 -- काशीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल पूरे होने पर बुधवार को हवन-पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही गुरुद्वारे में अरदास कर सफल नेतृत्व, राष्ट्र की निरंतर उन्नति एवं समृद्धि की कामना की गई। बुधवार को बाजपुर रोड़ स्थित गुरुद्वारे में भाजपाईयों ने अरदास की। वहीं मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचकर हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा ने भारत को विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम प्रदान किए हैं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल पर किया प्रसाद वितरित अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के...