बक्सर, दिसम्बर 12 -- फोटो संख्या 35 कैप्शन - शुक्रवार को शहर के कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेते भाजपा कार्यकर्ता। बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कला भवन में स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन व संचालन लक्ष्मण शर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। उसी कड़ी में यह आवश्यक हो जाता है कि भारत में रहने वाले लोग अधिक से अधिक स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करें। कहा कि भारत में बनने वाली वो हर चीज जिसमें हम भारतीयों का पसीना लगा हो, वो स्वदेशी है। स्वदेशी का मतलब बड़ा ब्रांड नही होता है। स्वदेशी का मतलब हर छोटे-छोटे निर्माण को बड़ा बनाना है। कार्य...