रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जीटीसी हैलीपैड पर मुलाकात की और प्रधानमंत्री का देवभूमि आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने उत्तराखण्ड दौरे के बाद वापस लौटते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीटीसी हैलीपैड पर प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मेयर विकास शर्मा को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने उत्तराखण्ड को दून दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस वे की ऐतिहासिक सौगात देने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रिंग रोड के मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरो...