लखनऊ, दिसम्बर 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में गुरुवार को 65 एकड़ में विकसित भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह स्थल न केवल स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय है, बल्कि भारतीय राजनीति और राष्ट्रनिर्माण को दिशा देने वाली महान विभूतियों को समर्पित एक प्रेरणा केंद्र भी है। लोकार्पण समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। करीब 1.25 लाख कुर्सियां लगाई गई हैं, ताकि लोग बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकें। प्रशासन को उम्मीद है कि कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। सात जिलों से 2500 बसों से लोग इसमें भाग लेने पहुंचेंगे। आने वाले सभी लोगों के लिए खाने-पीने और मूलभूत सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। तीन महापुरुषों की 65-65 फीट ऊंची प्रतिमाएं राष्ट्र प्रेरणा स्थल में भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.