घाटशिला, मार्च 26 -- घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घाटशिला प्रखंड के लगभग 100 टीबी मरीज को स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड कंपनी के सीएसआर के तहत पोषण किट का वितरण किया गया। पोषण किट का वितरण अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर शंकर टुडू ने की। टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण करते हुए डॉ. टुडू ने कहा कि समय पर दवा का सेवन करें। जो पोषण किट दिया गया है उसे खाएं। लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो डॉक्टर को इसकी जानकारी दें। जिससे आपका इलाज किया जा सके। कंपनी के दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 2025-26 योजना के तहत प्रत्येक महीना टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर धर्मेंद्र पंडित, दुर्गा प्रसाद पानी, मृणाल हेमंत, साहू एवं अन्य ...