संभल, फरवरी 26 -- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा दावों में कथित फर्जीवाड़े के मामले में असमोली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत एक बीमा कंपनी के अधिकृत अधिकारी की ओर से दी गई है, जिसमें बीमित व्यक्तियों के दस्तावेजों के दुरुपयोग कर धोखाधड़ी से दावा राशि प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर के अनुसार, कंपनी द्वारा योजना के अंतर्गत किए गए एक बीमा दावे की जांच के दौरान संदेह उत्पन्न हुआ। आरोप है कि मृत्यु से संबंधित दस्तावेजों और नामिनी की जानकारी में अनियमितता पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि मृत्यु की तिथि और पॉलिसी जारी होने की तिथि में विरोधाभास है, जिससे फर्जी दावा किए जाने की आशंका जताई गई है। मामले में संबंधित दावा संख्या का भुगतान वर्ष 2022 में किया गया था, लेकिन बाद में आंत...