चक्रधरपुर, मार्च 14 -- गोईलकेरा। पश्चिमी सिंहभमि जिले के गोईलकेरा प्रखंड के आराहासा पंचायत अंतर्गत सरबिल चौक से पाटुंग गांव तक निर्मरणाधीन करीब 18.900 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है और उपायुक्त से इसकी शिकायत की गई है। एंटी करप्शन ऑफ इंडिया झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राम हरि गोप ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंप कर कहा कि इस सड़क का निर्मरण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। लेकिन इस सड़क के निर्मण में संवेदक द्वारा गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जो सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों का गंभीर रूप से उल्लंघन किया जा रहा है। सड़क की डलाई से पहले आवश्यक बेस तैयारी, समतलीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, बल्कि बिना उचित आधार तैयार किए सीधे कंक्रीट की ढलाई की जा रही है। इसके अ...