प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ई-नीलामी का आठवां संस्करण आज से शुरू
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के मौके पर संस्कृति मंत्रालय उन्हें मिले करीब 1500 उपहारों की ई-नीलामी का आठवां संस्करण शुरू करेगा। 17 सितंबर से 31 अक्तंबर तक जारी रहने वाली इस ई-नीलामी में प्रधानमंत्री को देश विदेश से मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों को सार्वजनिक बोली के लिए रखा जाएगा। ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि को हमेशा की तरह इस बार भी नमामि गंगे मिशन में दी जाएगी। संस्कृति मंत्रालय वर्ष 2019 से लगातार पीएम को मिले उपहारों की ई-नीलामी कर रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस बार नीलामी में प्रधानमंत्री को विभिन्न अवसरों पर मिली 1498 उपहारों को सार्वजनिक बोली के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक हुई सात ई-नीलामी के जरिए 52 करोड़ रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.