वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बरेका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत छह जीआई हस्तशिल्प उत्पाद भेंटकर किया गया। उन्हें पहली बार काष्ठ कला से नए संसद भवन का मॉडल भेंट किया गया। खोजवां निवासी शिल्पी राजकुमार सिंह और संजय प्रजापति, सनोज पेंटर ने 24 इंच के इस मॉडल को तैयार किया।इसमें लोकसभा हॉल में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा पेपर मैश क्राफ्ट से तैयार मां दुर्गा का मुखौटा भेंट किया गया। स्टेट अवॉर्डी रामनगर निवासी बच्चा लाल मौर्या ने बनारस सॉफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट में मोर के अंदर मोर शिल्प तैयार किया। वहीं काष्ठ कला में निर्मित पंचमुखी गणेश की प्रतिमा, बनारस जरदोजी से निर्मित नए संसद भवन के मॉडल को भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- कला छात्रों ने चार घंटे में तैयार की विशालकाय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.