मुरादाबाद, जून 10 -- देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिलारी विधानसभा के मण्डल बिलारी द्वारा पौड़ा खेड़ा स्थित मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए आहुतियां अर्पित कीं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित हवन कार्यक्रम का संचालन पंडित रोहित पाराशरी ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। हवन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र निर्माण तथा समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- -मोदी सरका...