रिषिकेष, अप्रैल 12 -- वन भूमि सर्वे से प्रभावित क्षेत्र को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखी जाएगी। 14 अप्रैल को देहरादून में पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम में बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य भी शामिल होंगे। रविवार को महासभा में इसका निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 93 दिनों के आंदोलन के बावजूद अभी तक इस मामले में राज्य सरकार ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर में रविवार को भी वन भूमि से प्रभावित ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के लोग जुटे। उन्होंने महासभा आयोजित कर कहा कि लंबे वक्त से आंदोलन के बीच उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र में बात रखने वाले सांसद तक को मांग से अवगत कराया गया है। यह उनके जमीनी हक का मामला है, जिससे पीढ़ियां जुड़ी हुई ...