कन्नौज, अप्रैल 9 -- जेपीएस पब्लिक स्कूल की इंटरमीडिएट की छात्रा आरोही चतुर्वेदी का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह चयन बजट क्वेस्ट ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। प्रतियोगिता मेरा युवा भारत (माई भारत) पोर्टल के माध्यम से आयोजित की गई। युवाओं में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना व उन्हें देश की आर्थिक नीतियों से जोडऩा था। प्रधानाचार्य डा.संजय शुक्ला, प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण है। जिले से छह अन्य प्रतिभागियों का चयन हुआ है। लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जहां वह विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। तेरह अप्रैल को उनको प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...