नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राजग के सभी सांसदों को दिए गए रात्रि भोज में गठबंधन की एकजुटता, आपकी समझ को बढ़ावा मिला है। बिना किसी भाषण के विशुद्ध भोजन पर सांसदों ने न केवल एक दूसरे से संवाद किया बल्कि संसद से लेकर सड़क तक के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार भी साझा किए। मेजबान प्रधानमंत्री मोदी खुद अधिकांश टेबलों तक पहुंचे और सांसदों से भोजन का आग्रह किया। प्रधानमंत्री की सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर गुरुवार शाम को हुए इस विशेष रात्रि भोज में केंद्र सरकार के सभी मंत्री, विभिन्न सहयोगी दलों के सांसद मौजूद रहे। सभी सांसद अलग-अलग समूह में बसों के जरिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। आवास पर 50 से ज्यादा टेबल लगाई गई थी, जिन पर 7 से 8 सांसदों के बैठने की व...