प्रयागराज, फरवरी 22 -- भाजपा महानगर के सभी 1216 बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी और सरल एप पर अपलोड किया। भाजपा कीडगंज कैंप कार्यालय में प्रसारण सुनने के बाद महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अटूट संकल्प, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की भावना तथा जनभागीदारी से देश को आगे बढ़ाने का आह्वान हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। यह कार्यक्रम हमें सकारात्मकता, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रसारण सुनने वालों में अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी, पार्षद मुकेश कसेरा, रुद्रसेन जायसवाल, हिमालय सोनकर, बब्ब...