जमशेदपुर, मई 31 -- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134वें संस्करण को पूरी तरह प्रेरणादायक और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुचाने में प्रेरित करने वाला बताया है। उन्होंने आज प्रधानमंत्री के मन की बात को अपने सैकड़ों सहयोगी अधिवक्ताओं और शिक्षाविदों के साथ जमशेदपुर में सुनने के बाद कहा है कि प्रधानमंत्री के मन की बात में जहां सकारात्मक परिवर्तन की बातों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिली वहीं कहानियों से आम लोग प्रेरित हुए और उनमें नव चेतना का संचार हुआ।प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार समाज को बेहतर बनाने वालो के प्रयास की सराहना और खेल जगत में युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके प्रयास की सराहन...