भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से 'मन की बात' की। उन्होंने अपने मन के बात में देश के विभिन्न आमों की शृंखला में जब भागलपुर के प्रसिद्ध जर्दालु आम का जिक्र किया तो अंग प्रदेश झूम उठा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जर्दालु आम के जिक्र को हौसला आफजाई करार दिया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के मन की बात में बिहार का सत्तू और जर्दालु आम, गदगद सीएम सम्राट चौधरी क्या बोलेजर्दालु आम का महत्व जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने कहा कि कभी अंग प्रदेश तक सिमटा रहा जर्दालु आम की खुशबू और स्वाद का दीवाना पूरा देश हो चुका है। कृषि विभाग के स्तर पर इस आम के उत्पादन का दायरा बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, जिसका परिणाम ये है कि जर्दालु आम न केवल देश बल्कि विदेशों तक पहुंच चुका है। वहीं जिला उद्या...