हरदोई, अप्रैल 26 -- मल्लावां। देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार को रैली स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच, पार्किंग और जनसभा स्थल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लोगों के बैठने, वाहन पार्किंग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिल...