नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तिलपता स्थित दफ्तर पर बैठक की गई। इस दौरान होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करेंगे। शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की ऐतिहासिक रैली में दो लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। प्रत्येक मंडल पर गांव- गांव जाकर भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों से संपर्क संवाद स्थापित कर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेंगे। इस एयरपोर्ट के चालू होने से प्रदेश एवं क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस ...