बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के द्वारा झंडोतोलन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर संगठन की मजबूती और देश सेवा के संकल्प को दोहराया। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' है। इसे धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा आज इस मुकाम ...