बागपत, जून 14 -- बागपत। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की गई। इसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार को विश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय करार दिया। भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। डिजिटल पेमेंट में यूपीआई के माध्यम से विश्व में अग्रणी है। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया और प्रधानमंत्री चुना। 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें चुनकर साफ कर दिया कि देश सिर्फ वादे नहीं बल्कि काम देखता है। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल ...