बुलंदशहर, मार्च 28 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर डीएम श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने रूट डायवर्जन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बसों के सुचारू संचालन के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बसों को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान समस्त ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं बेहतर समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...