भागलपुर, सितम्बर 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मां के नाम एक पौधा अभियान को लेकर पौधा वितरण किया। वहीं अग्रसेन चौक स्थित दुधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 75 दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर विजय मित्रा मंडल के अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी, वार्ड 38 के पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी, मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौधरी, मनीष मिश्रा, ज्योति डालुका, राजेश सर्राफ, विधुबाला सिंह, मंडल मंत्री सुमित सारस्वत, दीपक केडिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश चौबे, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन बिट्टू, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री संजीव गुप्ता, महिला मोर्चा मंड...