नई दिल्ली, जुलाई 21 -- CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से बुलाए गए 'संसद मार्च' में छात्रों पर हुए बर्बर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई अन्य नेताओं ने मंगलवार को पीएम आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) के सामने धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ हिंसा व पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। धरने पर बैठे राहुल गांधी ने छात्रों को न्याय दिलाने के इच्छुक लोगों से इस धरने में शामिल होने का आह्वान किया। उधर धरना शुरू होने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से धरना खत्म करने का आग्रह किया। ...