गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। देश के प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी खर्चों में कटौती करने, वीआईपी कल्चर को खत्म करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहनों का उपयोग सीमित करने की बार-बार अपील की जाती रही है। लेकिन साइबर सिटी गुरुग्राम के सरकारी महकमों और जनप्रतिनिधियों पर इस अपील का कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। सरकारी महकमों के साथ-साथ स्थानीय मंत्री और विधायक भी अपने काफीले में गाड़ियों की संख्या को कम नहीं कर रहे हैं। बता दें कि बीते काफी समय से ईरान-इजरायल-अमेरिक के बीच छीड़ी जंग के असर अब भारत में भी दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले दो बार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करते हुए पैट्रोल-डीजल के उपयोग को कम करने की सलाह दी थी। प्रधानमंत्री की इस सलाह का गुरुग्राम के जिला प्रशासन, मंत्री और विधायकों पर कोई असर ...