वाराणसी, सितम्बर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक भाजपा पूरे प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित इस अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 25 साल की 'सेवा गाथा' लेकर निकलेगी भाजपा, देशभर में क्या प्लान?कार्यक्रमों की रूपरेखा वहीं काशी और बडनगर (गुजरात) को जोड़ने वाली विशेष बाइक यात्रा भी होगी। दोनों स्थानों से 250-250 बाइक के साथ यात्रा निकाली जाएगी। गुजरात से जल लेकर काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा, जबकि काशी से गंगाजल लेकर वडनगर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष...