पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में प्रधानमंत्री के काफिले में सीमित संख्या में वाहन दिखाई देने के बाद यह विषय उनके संज्ञान में आया, जिसके बाद उन्होंने पत्र प्रेषित किया। यह भी पढ़ें- सांसद पप्पू यादव को सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले सराहनीय: त्यागीसुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पत्र में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव राष्ट्रहित, सुरक्षा एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी अत्यंत सुदृढ़ और सर्वोच्च स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल एक संवैधानिक पद पर आसीन नेता नह...