फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। लखनऊ में होने वाली पीएम की रैली में दोआबा की बसों को भेजे जाने की तैयारी है। डिपों से 35 बसों को रैली के लिए भेजा जाएगा। जिसके चलते स्थानीय यात्रियों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दो दिन बाद बसों के वापस आने के बाद संचालन दुरुस्त हो सकेगा। पीएम की रैली के चलते स्थानीय डिपो की 35 बसों को मंगलवार की रात को कानपुर भेजे जाने की तैयारी है। बताते हैं कि डिपो की नई बीएस-6 बसों को भेजा जाएगा। जिससे प्रयागराज, कानपुर सहित आगरा, मथुरा, बलिया, उरई आदि को जाने वाली बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। जो 26 दिसम्बर को बसों के लौटने के बाद ही सुचारू हो सकेगा। इस दौरान ग्रामीण सेवाएं भी प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल ग्रामीण सेवाओं को भी सवारी अधिकता वाले स्थानों पर भेजे जाने की तैयार...