कन्नौज, अप्रैल 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में प्रस्तावित है जहां प्रधानमंत्री की जनसभा भी आयोजित की जाएगी। जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक सुगमता से पहुंचाने के लिए प्रशासन ने परिवहन की विशेष व्यवस्था की है। परिवहन विभाग से कन्नौज जिले के लिए कुल 520 बसों की डिमांड भेजी गई है। जिसमें 70 बसें कन्नौज डिपो की हैं। इनमें 500 बसें लोगों को ले जाने के लिए रहेंगी। यह भी पढ़ें- हरदोई में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं जबकि 20 बसों को रिजर्व रखा गया जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इन रिजर्व बसों को भी लगाय...