प्रधानमंत्री की मितव्ययिता अपील का असर, कुविवि में अधिकांश बैठकें अब ऑनलाइन होंगी
नैनीताल, मई 14 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने समय और वित्तीय संसाधनों की बचत के लिए अपनी कार्यप्रणाली में एक बड़ा बदलाव किया है। प्रधानमंत्री की 'अनावश्यक खर्चों में कटौती' और 'संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग' की अपील से प्रेरणा लेते हुए विश्वविद्यालय ने अपनी अधिकांश बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है।विश्वविद्यालय के वैधानिक निकायों की बैठकें, शोधार्थियों की मौखिक परीक्षाएं और विभिन्न विभागीय बैठकें अब डिजिटल रूप से होंगी। केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही कुलपति की पूर्व अनुमति से ऑफलाइन बैठक संभव होगी। यात्रा भत्तों और प्रशासनिक खर्चों में कमी लाना तथा समय की बचत करना। विवि प्रशासन का मानना है कि इस पहल से डिजिटल कार्यसंस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता और तेजी आएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.