हजारीबाग, मई 31 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही विधानसभा के खोड़ाहार पंचायत आदिवासी टोला बूथ संख्या 284 में विधायक ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने किया। विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने देशवासियों से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। विधायक मनोज यादव ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित...