संभल, मार्च 1 -- संभल के बहजोई में पुलिस ने प्रधानमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के एमबीबीएस डॉक्टर से लंबी पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की। बहजोई के विनायक अस्पताल में श्रीनगर के डार निवासी डॉ. इकबाल कई महीने से काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने प्रधानमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक फोटो न केवल अपने स्टेटस पर लगाया, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया था। शनिवार को डॉक्टर से पुलिस टीम ने कई घंटे पूछताछ की और उसके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, हालांकि कोई संदिग्ध सामग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.