संभल, फरवरी 27 -- संभल के बहजोई में पुलिस ने प्रधानमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने में जम्मू कश्मीर के एमबीबीएस डॉक्टर को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग फोटो बनाकर उन्हें स्टेटस पर भी लगाया था। इसके बाद संभल में खुफिया एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। बहजोई के विनायक अस्पताल में श्रीनगर के डार निवासी डॉ. इकबाल काम करता है। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने प्रधानमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक फोटो न केवल अपने स्टेटस पर लगाया बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। देर रात तक पुलिस डॉक्टर से पूछताछ करती रही। पुलिस ने डॉक्टर द्वारा पोस्ट की गई फ...