नई दिल्ली, जुलाई 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट को हटाए जाने के मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा को तलब किया है। उधर, मंत्रालय की सख्ती के बाद मेटा ने खेद जताया है और तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देकर पोस्ट को फेसबुक पर री-स्टोर (बहाल) कर दिया। इस पूरे मामले पर मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने कहा कि कंपनी तकनीकी गड़बड़ी की सफाई स्वीकार्य नहीं है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भारत के प्रमुख और सत्यापित व्यक्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट को विशेष सुरक्षा दी जाए। एक बार किसी अकाउंट का सत्यापन हो जाने के बाद उसकी पोस्ट को मामूली कारणों या एल्गोरिदम की गलती के आधार पर नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रालय लगातार निगरानी करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा...