लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में स्थानांतरित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। योगी ने कहा कि कृषक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता एक बार फिर करोड़ों अन्नदाताओं के जीवन में विश्वास और संबल लेकर आई है। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में Rs.18,640 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहुंची है। इसमें उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक अन्नदाता किसान भी लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान साथियों के जीवन को सुगमता, उनकी आशाओं को नई उड़ान और खेती को नई शक्ति देने वाली इस कल्याणकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...