नई दिल्ली, अगस्त 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में चुनकर आए राजग सांसदों के साथ बुधवार को नाश्ते पर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नए सांसदों को सार्वजनिक संसदीय जीवन के लिए नसीहत भी दी और कहा कि वह अपने आचरण व व्यवहार को लेकर सजग व सतर्क रहें। इस दौरान तीस से ज्यादा सांसद मौजूद रहे, जिनमें आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हुए सांसद भी शामिल थे। संसद में लगातार गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ राजग के नए सांसदों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया और उन्हें दिल्ली की राजनीति में टिके रहने का एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने भाजपा के नए सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने सहज अंदाज में सांसदों से कहा लुटियंस जोन में सतर्क रहें। साजिशो...