लखीमपुरखीरी, मई 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर रविवार को दिखाई दिया। गोला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू' ने अपनी गाड़ी छोड़ दी। पालिका अध्यक्ष ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते दिखे। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू' कार के बजाय एक सामान्य ई-रिक्शा की पिछली सीट पर बैठे नजर आए। इस दौरान उनके आगे सुरक्षा के लिए तैनात गनर भी ई-रिक्शा में ही बैठे दिखा।विजय शुक्ला 'रिंकू' ने बताया कि प्रधानमंत्री की 'गो ग्रीन' और ईंधन बचाने की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की अपील का असर, कार छोड़ ई-रिक्शा पर निकले गोला नगर पालिका अध्यक्ष यह भी पढ़ें- नो व्हीकल डे प...