श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती। उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चंद्र चौधरी ने बताया है कि किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हस्तान्तरण असम राज्य के गुवाहाटी से किया जाना है। यह कार्यक्रम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसका सीधा सजीव प्रसारण किया जाएगा। विकास खण्ड स्तर व कृषि विज्ञान केन्द्र, किसान उत्पादक संगठन, सहकारिता, मण्डी समिति प्रधानमन्त्री कृषि समृद्धि केन्द्र एवं प्राथमिक कृषि ऋण समितियां व ग्राम पंचायत स्तर सजीव प्रसारण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शाम पांच बजे से प्रस्तावित है। जिले में इस बार एक लाख 52 हजार 232 कृषक परिवारों को किस्त का हस्तान्तरण किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...