प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी कराएं ई-केवाईसी
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी करने, डाटा लीक को रोकते हुए सिर्फ वास्तविक एवं जीवित लाभार्थियों को ही लाभ प्राप्त हो सके। यह सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए वार्षिक ईकेवाईसी अनिवार्य रूप में करायी जानी है। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक ने जिले के सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्राप्त कर रहे पात्र लाभार्थियों से अपील है कि कृषि विभाग या जनसेवा केन्द्र के माध्यम से चालू वर्ष के लिए वार्षिक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को 30 जून से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। अगर समय से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाती है, तो कृषक स्वतः ही अपात्रता की श्रेणी में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.