छपरा, दिसम्बर 23 -- मांझी/ दाउदपुर। मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षण कक्ष में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर सोमवार को कृषक प्रशिक्षण सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय, उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला, कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. संजय कुमार राय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे विकसित भारत- जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. जितेन्द्र चन्द्र चन्दोला ने कृषि विज्ञान केन्द्र में ...