नई दिल्ली, जून 19 -- Prime Minister Kisan Samman Nidhi: उत्रत प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के लिए अच्छी खबर हैं। शनिवार को उनके खाते में रुपए आएंगे। दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे 4352.40 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (22वीं किस्त) 99,032.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।प्रतिवर्ष तीन किस्त में दी जाती है छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता शनिवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ किसान लाभान्वित होंग...