बदायूं, जून 29 -- स्थानीय भाजपा कार्यालय पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी की गयी। जिसका शुभारंभ विधायक राजीव कुमार सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सेवा, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के आदर्शों का प्रतीक है। उनसे आज भी समाज को निरंतर प्रेरणा मिलती है। विधायक ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों ने माताओं-बहनों की कठिनाइयों पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उज्ज्वला योजना से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली और स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाकर उनकी गरिमा तय की गई। यह भी पढ...