वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। इस वर्ष माघ पूर्णिमा पर एक फरवरी को सीरगोवर्धनपुर में होने वाले रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण भेजा गया है। जयंती की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। मंदिर का रंग रोगन साफ सफाई चल रहा है। समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल के बगल में तीन लंगर हाल बनकर तैयार हो गई है। लंगर पकाने के लिए मध्य प्रदेश सहित अन्य जगह से लकड़ियों को मंगाया गया है। सेवादार जलावन की लड़कियों की चिराई आरा मशीन से कर रहे हैं। पंडाल की तरफ जाने वाले रास्तों का मरम्मत कार्य चल रहा है। सरकार की तरफ से बने रविदास कॉरिडोर पार्क में भी सुंदरीकरण प...