प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को अपशब्द बोलने वाला युवक गिरफ्तार
मऊ, मई 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। डीजल एवं पेट्रोल की किल्लत को दिखाते हुए प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के विरुद्ध एक युवक ने अपशब्द बोलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भाजपा पदाधिकारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह नगर स्थित कस्बा करीमुद्दीनपुर से गिरफ्तार कर लिया। घोसी नगर के कस्बा खास निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अतुल शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी प्रसारित की गई। यह भी पढ़ें- सांसद पर आपत्तिजनक टिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.