खगडि़या, अगस्त 20 -- खगड़िया। नगर संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा सांकेतिक चाबी दिया गया। वहीं पहली, दूसरी व तीसरी किश्त पाने वाले लाभार्थियों को बधाई पत्र एवं नवचयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं केन्द्रीय मंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी लाभार्थियों को सुनाया गया। बताया जा रहा है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूर्ण आवासों के गृह प्रवेश एवं लाभार्थियों को विभिन्न दस्तावेजों के वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिला स्तर पर आयोजित समारोह में लगभग 140 लाभार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मानसी में आठ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी वि...