एटा, मार्च 16 -- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत जिले के 627 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदेश में 900 करोड़ की अनुदान राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में लाभार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम डीएम प्रेम रंजन सिंह के मार्गदर्शन में जिला नगरीय विकास अभिकरण ने सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद एटा अध्यक्षा सुधा गुप्ता, विधायक एटा सदर विपिन कुमार वर्मा 'डेविड' मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में जनपद एटा की समस्त नगरीय निकायों से चयनित कुल 627 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 6 करोड, 67 लाख रुपये आवास आवंटन की प्रथम किस्त के रूप में Rs.एक लाख रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। प्रभारी अधिकारी डूडा सु...