मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत जनपद में कुल 41698 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष नगर निकाय व तहसील द्वारा अब तक 20249 आवेदनों की जांच की गई है। जिसमें 10509 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं और 9755 अपात्र। जिलाधिकारी ने तहसीलवार व निकायवार लंबित सत्यापन रिपोर्ट की गहन जांच की है। जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों व तहसीलों को चेतावनी जारी करते हुए निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों के पात्रता/अपात्रता का निर्धारण सावधानीपूर्वक निष्पक्ष होकर यथाशीघ्र किया जाए। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित किया कि किसी भी दबाव में लाभार्थियों को परेशान न किया जाए। यह भी पढ़ें- 39 साल बाद आवासीय पट्टा रद्द, डीएम ने दिया कब्जा हटाने का आदेश यदि किसी भी लाभार्थी से किसी व्य...