मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। चेताया गया कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...