अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिन परिवारों का पूरे देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है। साथ ही पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख से कम है और अपने नाम खाता खतौनी में कम से कम 30 वर्ग मीटर भूमि दर्ज है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 2.75 लाख रुपये का अनुदान दिया जाना है। ऐसे लोग सीएससी सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर लें। पिछले 20 सालों में केंद्र या राज्य सरकार के किसी अन्य आवास योजना का लाभ लेने वाले लोग भी इसके पात्र नहीं होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...